कोडरमा, अप्रैल 8 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उरवां में पासवान समाज का तीन दिवसीय राह पूजा कार्यक्रम में दूसरे दिन बुधवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए, जिनका स्वागत समाज के लोगों द्वारा भव्य रूप से किया गया। पूजा में यज्ञमान के रूप में बैजनाथ पासवान व तारा देवी मौजूद थे। इस अवसर पर आग की अंगारों पर पासवान समाज की महिलाएं व पुरुष चलकर पार किया। इसकी शुरुआत भगत संजय पासवान ने चलकर किया। मौके पर मुखिया मनोज पासवान, पूर्व मुखिया बीरेंद्र पासवान,, तारा देवी, महेंद्र पासवान, शिवचरण पासवान, चंदेश्वर पासवान, रामसेवक पासवान, विश्वनाथ पासवान, लखन पासवान, दिनेश पासवान, सिकंदर पासवान, मनोज पासवान, अशोक पासवान, सुधीर पासवान, विकास पासवान, रामविलास पासवान, सूरज पासवान, अजीत पासवान, राजू पासवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.