पटना, फरवरी 18 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने का मामला बुधवार को भी छाया रहा। विधानसभा में दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान लोजपा आर के राजू तिवारी जब ग्रामीण कार्य विभाग के बजट पर बोल रहे थे तो उन्होंने एक बार फिर इस मामले को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहकर उनकी राजनीतिक विरासत को कमतर दिखाने की कोशिश करता रहा है। लोजपाआर रामविलास पासवान के विचारों और सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है, जबकि विपक्ष जाति और मजहब की राजनीति करता है। जंगलराज से चिढ़ने वालों को याद रखना चाहिए कि यह उपाधि अदालत ने दी थी। इसलिए विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए। इस पर राजद के कुमार सर्वजीत ने कहा कि यदि सत्तापक्ष वास्तव में रामविलास पासवान का सम्मान करना चाहता है तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.