पासवान की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने का स्वागत : शिवानंद
आरा, अक्टूबर 9 -- जगदीशपुर निज संवाददाता बिहार के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने रामविलास पासवान की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रामविलास भाई से उनका पुराना संबंध रहा है। वर्ष 1969 में खगड़िया के अलौली विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर वे विधायक बने थे। समाजवादी आंदोलन से राजनीति में आए रामविलास पासवान पिछड़े वर्गों के आरक्षण की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे। आपातकाल के दौरान दोनों कुछ दिन फुलवारीशरीफ जेल में साथ रहे थे। तिवारी ने कहा कि रामविलास भाई पुराने साथियों को कभी नहीं भूलते थे और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करते थे। यह भी पढ़ें- Siwan News रामबिलास पासवान ने दलितों, शोषितों की उठाई आवाज यह भी पढ़ें- Munger New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.