कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कार्यक्रम कल्याणपुर में किया गया। व्यवसाय प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूह को जागरूक किया। वक्ताओं ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान के महत्व और डिजिटल भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल सावधानी से करने को कहा। पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। इसके साथ ही बहुत अच्छा लगने वाले ऑफ़र के झांसे में न आने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...