पासरों ने युवक को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल
कौशाम्बी, जून 15 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मामूली विवाद के बाद थार सवार दबंग पासरों ने एक युवक को बीच सड़क घेरकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में सैनी पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। सैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन द्वारा अवैध रूप से ओवरलोड मोरंग लादकर जा रहे दर्जनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि तहसीलदार सिराथू सिद्धांत कुमार खनन एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने कई मोरंग लदी गाड़ियों को सीज व चालान किया था। इन्हीं वाहनों को छुड़ाने के सिलसिले में कुछ दबंग पासर थार गाड़ी से सिराथू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सैनी-सिराथू मार्ग स्थित सुभाष नगर के पास उनकी थार गाड़ी ने एक बाइक से टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.