देवरिया, मार्च 21 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर स्थित डाकघर में पासबुक प्रिंट कराने गए एक ग्राहक से डाककर्मी द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना को लेकर कुछ देर तक डाक घर परिसर में गहमागहमी रही। मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने देवरिया मंडल के डाक अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।उपनगर के सलाहाबाद निवासी राजीव कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर में खाता खोल रखा है। पासबुक भर जाने पर उन्होंने नई पासबुक के लिए आवेदन किया था। 19 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे वह डाकघर पहुंचे, जहां उन्हें नई पासबुक दी गई, लेकिन आरोप है कि उसमें केवल तीन माह का ही विवरण प्रिंट किया गया। पासबुक की अंतिम प्रविष्टि से नया विवरण जोड़ने का अनुरोध करने पर संबंधित कर्मचारी ने इनकार कर दिया। शिकायतकर्त...