लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पासपोर्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक ई-मेल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराकर घर बैठे समाधान पा सकेंगे। यदि कोई शिकायत है तो व्हाट्सएप नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। नवागत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) ज्ञानवीर सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बताया कि यदि किसी आवेदक को अपनी वर्तमान या पुरानी लंबित पासपोर्ट फाइल बंद करानी है तो इसके लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वह स्वयं पासपोर्ट इंडिया पोर्टल पर लॉगिन कर फाइल क्लोज करा सकते हैं। आवेदन के दौरान गलत थाना दर्ज हो जाने, पुलिस सत्यापन दोबारा भेजने, पासपोर्ट पुनः भेजने समेत अन्य शिकायतों के लिए भी उसे कार्यालय आने की जरुरत नही...