मेरठ, मार्च 11 -- कैंट डाकघर स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के विस्तार के कार्य ने तेजी पकड़ ली। कैंट डाकघर में पूर्व में जिस कक्ष में आधार सेंटर संचालित था, अब उस कक्ष में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना की जा रही है। माना जा रहा है कि अगले महीने पासपोर्ट सेवा केंद्र को डाकघर के दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया जाएगा। लंबे समय से मांग चल रही थी कि कैंट डाकघर परिसर में संचालित किये जा रहे डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा बढ़ाई जाए। फिलहाल यहां दो काउंटर संचालित है। जिन पर डाक विभाग के कर्मचारियों की तैनाती रहती है। जबकि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। विदेश मंत्रालय की हरी झंड़ी के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में विस्तार का कार्य शुरू होगा।अब यह पासपोर्ट सेवा केंद्र आधुनिक स...