पासपोर्ट रैंकिंग में यूएई शीर्ष पर कायम, मलेशिया दूसरे स्थान पर आया
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) का पासपोर्ट 2026 में दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी आर्टन कैपिटल के पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के अलग-अलग देशों की पासपोर्ट रैंकिंग जारी की। इसमें यूएई पहले स्थान पर कायम है। आर्टन कैपिटल दुनिया के अलग-अलग देशों के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग जारी करता है। जिस पासपोर्ट से ज्यादा देशों में आसानी से यात्रा की जा सके, उसे इस तरह की रैंकिंग में उतना ही ज्यादा ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है। यूएई का मोबिलिटी स्कोर 182 है। यानी इसके पासपोर्ट धारक 182 देशों/क्षेत्रों में बिना पहले से वीजा लिए या आसान वीजा प्रक्रिया के साथ यात्रा कर सकते हैं। मलेशिया की रैंकिंग में सुधार हुआ। वह पहले तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.