पटना, मार्च 10 -- पासपोर्ट आपके द्वार के तहत पासपोर्ट मोबाइल शिविर अब महीने में दो से तीन बार लगेगा। इसके तहत मंगलवार को सेंट माइकल्स हाई स्कूल में शिविर लगा। इस दौरान स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थियों और आसपास के शिक्षण संस्थानों के लोगों को आवेदन करने का मौका मिला। इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने बताया कि लोगों को पासपोर्ट आवेदन और कागजात सत्यापन के लिए शिविर लगाया जाता है ताकि लोगों को सुविधा हो। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू ने पासपोर्ट कार्यालय के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को आवेदन करने के साथ दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक डेटा संग्रहण और आवेदन प्रस्तुत करने सहित पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिली।बता दें कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से अबतक 14 जगहों ...