भभुआ, जनवरी 29 -- भभुआ। विदेश मंत्रालय के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और कैमूर जिला प्रशासन द्वारा पासपोर्ट बनाने के लिए संयुक्त रूप से शिविर लगाया जाएगा। 10-12 फरवरी तक अनेवाले मोबाइल वैन शिविर में पासपोर्ट बनवाने के लिए समय आरक्षित किए जा रहे हैं। शिविर के लिए प्रतिदिन 55 स्लॉट जारी किया जा रहा है। 10 फरवरी के शिविर के लिए अब तक आठ अपॉइंटमेंट किया गया है। जबकि 11 व 12 फरवरी के लिए एक भी अपॉइंटमेंट नहीं किया जा सका है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह उपलब्ध स्लॉट का लाभ उठाते हुए समय रहते पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट बुक कराएं। यह शिविर विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी है, जिन्हें पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं के लिए दूरस्थ कार्यालयों में जाना पड़ता है। वाहन के चक्के से फटी पाइप, बह रहा पा...