हाथरस, जून 19 -- हाथरस। शुक्रवार की शाम को कथा वाचक इंद्रेश महाराज हाथरस जंक्शन स्थित पासपोर्ट केंद्र पर पहुंचें। उन्हें ऑनलाइन चार बजे का स्लॉट मिला था। उनके द्वारा पासपोर्ट केंद्र में नवीनीकरण की प्रकिया को पूरा किया। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान कथा वाचक इंद्रेश महाराज का दुपट्टा पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। हाथरस जंक्शन में पासपोर्ट केंद्र की स्थापना पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के सहयोग से 2019 में हुई थी। इस पासपोर्ट केंद्र पर सबसे खास बात यह है कि अन्य जगह के स्लॉट जल्दी बुक हो जाते हैं। यहां आने वाले आवेदकों को पासपोर्ट एक माह पहले मिल मिल जाता है। अब तक यहां से क्रिकेटर रिंकू सिंह सहित डेढ लाख आवेदकों ने पासपोर्ट की प्रक्रिया को पूरा किया है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन से कथा वाचक ...