नई दिल्ली, मई 19 -- पासपोर्ट (Passport) बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो गई है। आवेदन के दौरान अपने दस्तावेज सीधे डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपलोड करते हैं, तो उनका पासपोर्ट सामान्य प्रक्रिया की तुलना में करीब 8 से 10 दिन पहले बनकर घर पहुंच सकता है। इससे तत्काल श्रेणी में अतिरिक्त फीस देकर आवेदन करने की जरूरत भी कम हो सकती है। पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सामान्य आवेदन में स्कैन कॉपी अपलोड करने पर पासपोर्ट बनने में औसतन 21 से 25 दिन लगते हैं। वहीं, डिजिलॉकर से दस्तावेज अपलोड करने पर यह प्रक्रिया 14 से 15 दिन में पूरी हो जाती है। यह भी पढ़ें- दोहरी जन्मतिथि वाले पेंच ने रोकी विदेश की राह, इस वजह से अटक गए हजारों पासपोर्ट पासपोर्ट विभाग का कहना है कि डिजिलॉकर से जुड़े दस्तावे...