मधुबनी, सितम्बर 7 -- घोघरडीहा । घोघरडीहा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात शत्रुपट्टी गांव में छापेमारी कर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस को क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी वीजा बनाकर लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

संदिग्धों से पूछताछ थाना सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों को थाना हाजत में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जी वीजा मामले में इनकी क्या भूमिका है और क्या इनके तार किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा भी जांच की जा रही है।

डीएसपी का आगमन थाना सूत्रों के मुताबिक डीएसपी के पहुंचन...