गाजियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा पासपोर्ट सेवाएं सुगम करने के उद्देश्य से विशेष मोबाइल वैन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के मुख्य डाकघर में तीन-तीन दिन मोबाइल वैन के जरिये आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आने वाले दिनों में यह वैन अन्य जनपदों में भी भेजी जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह पहल विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती मांग को समय पर पूरा करना और लोगों को अपॉइंटमेंट में होने वाली असुविधा से राहत दिलाना है। उन्होंने बताया कि मेरठ के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में सात से नौ अप्रैल, सहारनपुर में 15 से 17 अप्रैल और मुजफ्फरनगर के मुख्य डाकघर में 28 से 30 अप्रैल तक मोबाइल वैन तैनात की जा...