हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी के एक ईमेल से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। डाकघर पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल की, लेकिन धमकी कोरी साबित हुई। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डाकघर के कर्मियों की सांसें ऊपर-नीचे होती रही। बुधवार को दिन के 12 बजे के आसपास एक मेल में आई धमकी के बाद डाकघर के जिम्मेदारों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। मेले में दिन के सवा दो बजे के आसपास बम धमाके की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और डाकघर की जांच-पड़ताल की। इस तरह की धमकी भरा ई-मेल प्रदेश के अन्य डाकघरों में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को भी मिला। हालांकि डाकघर प्रशासन ने इसकी भनक डाकघर में आने वाले लोगों को नहीं लगने लगी। जि...