बुलंदशहर, मार्च 1 -- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद ने आवेदकों की सुविधा और आगामी त्योहारों के दौरान बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। कार्यालय ने दो मार्च से पांच मार्च 2026 तक पूछताछ संबंधी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट आधारित बनाने का निर्णय लिया है। इस सकारात्मक कदम का उद्देश्य कार्यालय में अनावश्यक भीड़ को कम करना और आवेदकों के समय की बचत करना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री अनुज स्वरूप (आईएफएस) ने बताया कि प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने और आवेदकों को बेहतर अनुभव देने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। जो आवेदक बिना अपॉइंटमेंट (वॉक-इन) के पहुंचेंगे, उन्हें भी उनकी...