रांची, मार्च 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय समेत राज्य भर में संचालित 16 अन्य पासपोर्ट केंद्रों की पुलिस की टीम ने गहन जांच की। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस की ओर से एहतियात तौर पर यह कार्रवाई की गई। रातू रोड में स्थित गैलेक्सिया मॉल में चल रहे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के साथ नामकुम में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र की पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जांच की। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना के प्रभारी सुनील कुशवाहा ने टीम के साथ गैलक्सिया मॉल परिसर और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की गहराई से जांच की। सुरक्षा जांच में बम निरोधी दस्ता और श्वान दस्ता को भी लगाया गया था। ढाई घंटे से अधिक समय तक चली जांच में टीम को कोई भी आपत्ति...