गिरडीह, जून 12 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत में शुक्रवार को ग्रामीण विकास को गति देने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास पंचायत समिति सदस्य रिंकी कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

सड़क निर्माण की लागत पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश ठाकुर ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से पैभर ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क बालेश्वर यादव के घर से चिंतामणि यादव के घर तक लगभग 300 फीट लंबाई में बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने ...