बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- खबर का असर : पावापुरी मेडिकल कॉलेज : पहले मिला बेड तब हुआ रोगियों का इलाज बेड न देने वाले कर्मी को अस्पताल अधीक्षक ने लगाई फटकार बेंचनुमा कुर्सी पर इलाज की खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन, व्यवस्थाओं में सुधार के दिये आदेश बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान यानि पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मरीजों के इलाज की व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। भर्ती मरीजों को पहले बेड उपलब्ध कराया गया, उसके बाद इलाज शुरू किया गया। शुक्रवार को संस्थान में एक मरीज को बेंचनुमा कुर्सी पर लिटाकर स्लाइन चढ़ाने की तस्वीर वायरल होने के बाद अधीक्षक डॉ. जकी अनवर जमां ने सख्त रूख अपनाया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीज को इलाज के साथ ही बेड भी उपलब्ध कराये ...