बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- पावापुरी में 150 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित मैट्रिक व इंटर में लाए थे उत्कृष्ट अंक, लोगों ने किया प्रोत्साहित फोटो : मैट्रिक केके 08 : पावापुरी में शुक्रवार को सम्मान समरोह में शामिल मैट्रिक व इंटर के छात्र। पावापुरी, निज संवाददाता। बाजार में शुक्रवार को शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए एक सराहनीय पहल की गयी। इलाके के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 150 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश के भविष्य हैं। कल इनमें से कई युवा डॉक्टर, इंजीनियर, नेता, वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेंगे। इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। कई गणमान्य ...