बिहारशरीफ, जून 21 -- पावापुरी अस्पताल में 3 साल से लैब टेक्नीशियन नहीं बिना जांच के ही रोगियों का हो रहा इलाज जांच जरूरी होने पर रोगी को करना पड़ रहा रेफर पावापुरी, निज संवाददाता। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तीन वर्षों से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है।

लैब टेक्नीशियन की कमी इस कारण मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन आवश्यक जांच सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं होने से उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार उन्हें रेफर भी करना पड़ रहा है। जबकि, बिना जांच के ही कई रोगियों का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, सुनील कुमार, चितानंद ने बताया कि कि केंद्र में लैब की व्यवस्था तो है, लेकिन प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन नहीं होने स...