बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच, संवाददाता। केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर-12 क्रिकेट लीग का शनिवार को फाइनल मुकाबला पावर हिटर्स एवं राइजिंग स्टार्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पावर हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर हिटर्स की तरफ से कृष्णा ने सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा प्रिंस गुप्ता ने भी 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। अन्य किसी बल्लेबाज का कुछ खास सहयोग न हो पाने की वजह से पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। राइजिंग स्टार्स की तरफ अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। उजैर अली, आरेज खुर्शीद एवं ईशान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किये। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार्स के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। न...