शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने पावर हाउस से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले यह गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पावर हाउस से बिजली निगम के उपकरण चोरी करने और घरों में घुसकर चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन लोगों की इलाके में इतनी दहशत थी इनके खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं करता था और कई तरीके से अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के लिए पूरा एक गैंग सक्रिय था। रोजा पुलिस ने गैंग के सरगना सूरज राठौर,पवन कुमार, अर्जुन, छोटू, विष्णु गुप्ता, मोबीन, जाबिर अली उर्फ चुन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सभी आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.