हरदोई, मई 16 -- बावन। विद्युत वितरण उपखंड बावन के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बावन परिसर में विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और अन्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा कर विभाग को लगभग 60 हजार रुपये का राजस्व दिलाया। उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इनमें 16 शिकायतें बिजली बिल संशोधन से संबंधित थीं, 14 शिकायतें स्मार्ट मीटर से जुड़ी थीं, जबकि 10 अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- विद्युत विभाग के कैंप में ढाई लाख की हुई वसूली मेगा कैंप में 34 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली ...