संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर में बिजली घर का सपना जल्द साकार होगा। जिसके निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कस्बे में बिजली घर के लिए काफी संघर्ष किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप पावर हाउस बनने का सपना पूरा हो रहा है। इसके बनने से नगर ही नहीं आस-पास के गांवों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।नगर पंचायत मगहर में विद्युत समस्या को लेकर पिछले दस वर्ष से प्रयास किया जा रहा था। इस निर्माणाधीन बिज़ली घर के गुरुवार को निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद पावर हाउस का कार्य शुरू हो सका। इसके बन जाने से नगरवासियों की वर्षों पुरानी विद्युत समस्या सुधर जाएगी। इसके लिए लगातार संघर्ष किया व तमाम रुकावटें आईं। लेकिन फिर भी हार नहीं मानी। जमीन की दो-दो बार पैमाईश हुई। शिक्षा विभाग से एनओसी लेने में ...