चम्पावत, अप्रैल 29 -- नवी अंसारी, बनबसा। टनकपुर पावर स्टेशन ने बुधवार को चिकित्सालय परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन में चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करते है। चिकित्सा शिविर में अपोलो अस्पताल से आए पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 56 लोगों का उपचार किया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...