कटिहार, जून 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पावर सब स्टेशन फलका व कोढ़ा को 132,33 केवी ग्रिड सब स्टेशन कटिहार से विद्युत आपूर्ति होती है। फलका को 132, 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन पूर्णिया जिले के धमदाहा चिकनी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रिड सब स्टेशन चिकनी से जोड़ने के लिए वैकल्पिक 33 केवी लाइन 27 किमी की लंबाई में होगी। निर्माण का कार्य मेसर्स कैबकान इंडिया लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद फलका व कोढ़ा को ग्रिड सब स्टेशन चिकनी से जोड़ दिया जाएगा। इससे फलका व कोढ़ा के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। यह भी पढ़ें- बिहार के ऊर्जा मंत्री से मिले सांसद : बेलगच्छी में पावर ग्रिड के निर्माण की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...