पावर सब स्टेशन को भूमि हस्तांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध
रांची, मई 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गड़गांव डीह टिकरा स्थित गैर मजरुआ भूमि को पावर सब स्टेशन स्थापना के लिए हस्तांतरित किए जाने का सोमवार को ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। मामले को लेकर गड़गांव बस्ती में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि झारखंड ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड के लिए पावर सब स्टेशन स्थापना की योजना है। अंचल कार्यालय द्वारा जारी आम इस्तेहार के अनुसार डीह टिकरा की गैर मजरुआ खास भूमि, खाता संख्या 204, प्लॉट संख्या 2873, रकबा 37.5 एकड़ भूमि को निगम के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की स्वीकृति के भूमि हस्तांतरण के निर्णय को पेशा कानून के विरुद्ध बताया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.