भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल तीन और 10 अप्रैल की यात्रा आरम्भ तिथि को परिवर्तित मार्ग मानक नगर, ऐशबाग, मल्हौर होकर संचालित की जाएगी I बादशाहनगर स्टेशन और ऐशबाग स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6 अप्रैल को यात्रा आरम्भ तिथि को परिवर्तित मार्ग मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर संचालित की जाएगी। बादशाहनगर स्टेशन और ऐशबाग स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.