बक्सर, जून 21 -- पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पावर प्लांट में स्थित एसटीपीएल परिसर में एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय के मार्गदर्शन में योग शिविर लगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसटीपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी नवीन कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक अजय कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- सीसीएल के अधिकारियों व कर्मियों ने किया योग एसटीपीएल प्रबंधन द्वारा योग के महत्व प...