एटा, मार्च 13 -- शुक्रवार को जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट के श्रमिकों ने एक बार फिर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आक्रोश प्रदर्शन किया। जवाहरपुर पावर प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों ने वेतन भुगतान समेत अन्य कई मांगो को लेकर हड़ताल कर दी। बता दे कि प्लांट के सैकड़ों श्रमिकों को पांच से छह महीने का बकाया वेतन नहीं मिला है। साथ ही उनके वाहनों को प्लांट से कई किमी दूर रोक दिया जाता है। इस समस्या पर श्रमिक आए दिन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद भी श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। प्लांट के उच्चाधिकारियों के अनुसार पावर प्लांट निर्माण करने वाली कोरियन कंपनी को यूपीआरवीयूएनएल के माध्यम से पूरा भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद भी दूसान कंपनी अधीनस्थ कंपनियों का भुगतान नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि प्लांट...