पावर प्लांटों में बचा सिर्फ 15 दिनों का कोयला : सीएमडी
धनबाद, सितम्बर 10 -- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को लोदना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ लोदना के छह व नौ नंबर रेलवे साइडिंग का जायजा लिया। इस मौके पर लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक एके सिन्हा और देवप्रभा कंपनी के निदेशक कुंभनाथ सिंह सहित कई शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश के पावर प्लांटों में वर्तमान में महज 15 दिनों का कोयला शेष है। यदि आपूर्ति में तेजी नहीं लाई गई, तो देश के समक्ष बड़ा बिजली संकट खड़ा हो सकता है। लोदना क्षेत्र के वर्तमान प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए सीएमडी ने आगामी मांग को देखते हुए प्रतिदिन होने वाले 9 रैक कोयला डिस्पैच को तत्काल बढ़ाकर 12 रैक करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने गुणवत्तायुक्त कोयले के उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.