उरई, अप्रैल 29 -- कालपी। विद्युत विभाग के पावर परिवर्तक खाली नहीं रहेगे। विभाग ने उनमें तेल की कमी पूरी करनी शुरू कर दी है। इस कमी को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी काफी दिनों से पत्राचार कर रहे थे। कालपी उपखंड अन्तर्गत नगर, उसरगांव, महेवा और न्यामतपुर बिजली घर आते हैं जहां से लगभग एक सैकड़ा गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए वहा पर पांच एमवीए से लेकर दस एमवीए तक के पावर परिवर्तक रखे हैं लेकिन काफी दिनों से उनमे तेल की आपूर्ति नहीं हुई थी। इससे उनमें तेल की कमी उत्पन्न हो गई थी। इसका असर उनकी क्षमता पर तो पड़ ही रहा था साथ ही उनके फुंकने की सम्भावना भी बढ़ गई थी। इससे क्षेत्रीय अधिकारी चिन्तित थे और इस कमी को पूरा करने के लिए विभागीय आला अधिकारियों को पत्र भी लिखे थे लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ था पर बीते दिनों आपके अपने हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.