फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर खेले गए 83वें पीसीके कप के मुकाबले में पावर पंचेस ने एफबीडी जाइंट्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। एफबीडी जाइंट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। कवीश ने 46, हैरी व कन्हैया ने 33-33 रन बनाए। पावर पंचेस की ओर से रोहन नागपाल ने तीन, विनीत गोयल, लोकेश और सुनील शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर पंचेस ने छह विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। गौतम नैन ने 67, चेतन शर्मा ने 39 और गौरव ने 26 रन बनाए। एफबीडी जाइंट्स की ओर से भूवीश जटेली ने तीन और विक्रम ने 2 दो विकेट लिए। गौतम नैन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.