फरीदाबाद, जून 1 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले के विभिन्न गांवों से गुजर रही पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन परियोजना से जुड़े मुद्दों और किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

किसानों की चिंताएं बैठक के दौरान किसानों ने ट्रांसमिशन लाइन निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से मुआवजा नीति में किए गए संशोधनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नई व्यवस्था से प्रभावित किसानों में असंतोष है। किसानों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

सरकारी आश्वास...