नई दिल्ली, मई 19 -- देश का एक बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहा है। ऐसे में लगभग हर घर में एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे चल रहे हैं। इनकी वजह से भारत की ऊर्जा मांग भी अपने नए स्तरों पर पहुंच रही है। ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस गर्मी में भारत की ऊर्जा खपत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि भारी मांग के बीच भी राष्ट्रीय पावर ग्रिड ने मंगलवार को अपना काम बखूबी किया और 260.45 गीगावॉट की मांग को संभाल लिया मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार को 15:40 बजे पीक पावर डिमांड (सोलर आवर्स) 260.45 GW को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले कल की 257.37 GW की पीक मांग को भी सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया था। बता दें, भारत में बिजली की मांग में यह वृद्धि तेज गर्मी के बीच आई है। कई राज्य...