लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति में बातचीत अब होली के बाद होगी। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि संगठन की मुख्य मांग आंदोलन की वजह से बिजलीकर्मियों पर हुईं उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां वापस लेने और कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया वापस लेना है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल बैठक के दौरान पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन द्वारा तकनीकी संवर्ग के लिए इस्तेमाल किए गए अमर्यादित शब्द पर बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है। शनिवार को उन्होंने प्रदेश भर में इसका विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.