काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने विद्युत मीटर से पहले कट लगाकर दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विद्युत वितरण खंड जसपुर के उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार सैनी ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया कि विभाग की टीम ने बाबरखेड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने शमशाद और शाहिद को विद्युत मीटर से पहले कट लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज अभियान में अवर अभियंता मनोज रावत, लाइनमैन आकाश कुमार, सहायक अभियंता पुनी...