लखनऊ, जनवरी 31 -- पावर कॉरपोरेशन ने अपने यहां भर्ती के नियम बदल दिए हैं। इन बदलावों को अभ्यर्थियों ने सीमित विकल्प करार दिया है। भर्तियों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) और राज्य व केंद्र की अन्य समतुल्य परीक्षाओं के स्कोर के अनुपात में अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। पहले परीक्षा की मेरिट के कटऑफ के आधार पर चयन होता था। पावर कॉरपोरेशन रिक्तियों के आधार पर पीईटी या अन्य समतुल्य परीक्षाओं के स्कोर से पांच से दस गुना अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करेगा। बदले हुए नियम के मुताबिक पीईटी स्कोर से छंटनी के बाद टाइपटेस्ट व लिखित परीक्षाएं होंगी। अभ्यर्थियों ने कहा कि बदली व्यवस्था से परीक्षार्थियों के अवसर कम हो जाएंगे। अभ्यर्थियों ने पहले की ही तरह विद्युत सेवा आयोग से ही परीक्षाएं करवाने और पुरानी ही नियमावली लाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.