मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन ने कार्रवाई करते हुए 63.10 प्रतिशत राजस्व वसूली की है। शासन स्तर से निर्धारित राजस्व वसूली को लेकर पावर कारपोरेशन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बडे और छोटे बकायेदारों से बिल जमा कराया जा रहा है। वहीं बकाया धनराशि जमा न करने पर उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पावर कारपोरेशन के द्वारा अभी तक करीब 1250 करोड़ की राजस्व वसूली की गई है। वित्तीय वर्ष 2025.26 खत्म होने में कुछ दिन शेष रह गए है। ऐसे में शासन स्तर से निर्धारित राजस्व वसूली के लिए पावर कारपोरेशन ने कमर कस ली है। पावर कारपोरेशन के द्वारा उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराते हुए राजस्व वसूली की जा रही है। शासन स्तर से इस बार पावर कारपोरेशन को 1982 करोड की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। जिसके सापेक्ष पावर कारपो...