लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच आउटसोर्सिंग नियमों को लेकर ठन गई है। जहां एक ओर एमडी पंकज कुमार ने शासन को पत्र लिखकर कॉरपोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्रावधानों से बाहर रखने का अनुरोध किया है, वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने इसका विरोध किया है। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन) को पत्र भेजकर कॉरपोरेशन को सेवा निगम के दायरे में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में संविदा कर्मियों से जोखिम भरे तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो निर्धारित 18 हजार रुपये वेतन मिल रहा है और न ही मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.