अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल की एक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिक्संस ने कहा कि व्यापारी व उद्यमियों के प्रीपेड मीटर की अचानक बिजली कटने व पैसा जमा करने के बाद भी 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। पावर कारपोरेशन की व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है जो कि मनमानी है। उपभोक्ता का विभाग के पास सिक्योरिटी मनी है, तब अचानक बिना सूचना के बिजली काटना गंभीर कारण है। प्रदीप वार्ष्णेय, दिलीप बंसल ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...