गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पावर कट और लो वोल्टेज ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक पावर कट हो रही है। उसके कारण भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बढ़ती गर्मी और गैस की किल्लत के कारण 10 प्रतिशत से अधिक बिजली की मांग बढ़ने के बाद भी चार-पांच घंटे की पावर कट हो रही है। उधर विभाग का दावा है कि जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है और वर्तमान में कहीं भी कटौती की समस्या नहीं है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक हो रही पावर कट से बढी परेशानी पावर कट और दिन चढ़ते ही लू और गर्म हवा के कारण लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। उसका असर बिजली से जुड़े कारोबार पर भी पड़ रहा है। हाल के दिनों में बिजली की मांग में करीब...