लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मान समारोह रविवार को फील्ड हॉस्टल पार्क में होगा। इसमें प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता हिस्सा लेंगे। बीते एक साल में सेवानिवृत्त अभियंताओं को आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन ने बताया कि कार्यक्रम में निजीकरण समेत बिजली कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा होगी और आगे के आंदोलन की भूमिका तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...