औरैया, अप्रैल 29 -- अछल्दा, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य के चलते कस्बे समेत कई फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अछल्दा कस्बा, मुहम्मदाबाद, रुरुगंज, गुनौली और रेलवे अछल्दा फीडर की आपूर्ति बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बंद कर दी गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बिजली गुल रही। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पावरहाउस पर बिजली पैनलों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य किया गया, जिसके चलते आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक चली मरम्मत के बाद शाम लगभग 4:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। यह भी पढ़ें- पांच घंटे कटी बिजली तो लोगों का चढ़ गया पारा बिजली कटौती के दौरान घरों मे...