कानपुर, मार्च 23 -- मंडलस्तरीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर स्टेट चैम्पियनशिप में अपनी दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही अब खिलाड़ियों का चयन तीन और चार अप्रैल को आगरा में होने वाली स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के 53 किग्रा भारवर्ग में हर्ष को पहला, प्रियांशु को दूसरा और आस्तिक को तीसरा स्थान मिला। 59 किग्रा भारवर्ग में विशेष सिंह पहले, कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। 66 किग्रा भारवर्ग में दिव्यांशु को पहला, एस अभिषेक को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में आस्तिक, आर्यन और अर्पित पहले स्थान पर रहे। इसी तरह, सीनियर वर्ग के 59 किग्रा भारवर्ग में अशोक मौर्या को पहला, कृष्णा को दूसरा स्थान मिला। बेंच प्रेस स्पर्धा के...