पावरलिफ्टिंग में शामली के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
शामली, अगस्त 14 -- बरेली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में शामली के धर्म फिटनेस जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ। प्रतियोगिता में हर्ष ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं तरुण ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में दमखम दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 105 किलोग्राम भार वर्ग में आरुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में पदक जीतकर शामली लौटे खिलाड़ियों का धर्म फिटनेस जिम में जोरदार स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी त्यागी के संज्ञान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान कोच गौरव कुमार और कोच सनी जाटराना ने ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.