अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- मोहित कुमार, द्वाराहाट। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक महेश नेगी आगामी कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महेश नेगी ने बताया कि पावरलिफ्टिंग इंडिया से जारी पत्र में उन्हें 17 से 27 सितंबर तक कनाडा में आयोजित होने वाली पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनके भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...