मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। गोरखपुर में दो से चार मई के बीच हुई उत्तर प्रदेश महिला/पुरुष पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में जनपद की लाडली ज्योति यादव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा कर जनपदवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है। सिटी ब्लाक के पहाड़ी गांव के मोटर मैकेनिक राम प्रसाद यादव की बेटी ज्योति प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के बालिका वर्ग के 47 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.5 किग्रा भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व ज्योति ने फरीदाबाद में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल भी जीता था। वहीं पुरुष वर्ग में दीनबंधु ने 83 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 637.5 केजी भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियोंा ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल के निर्देशन में खेल स्टेडियम की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.